शनिवार को व्रत कैसे किया जाता है?


By Ayushi Singh12, Jul 2024 05:00 PMnaidunia.com

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। ऐसे में शनि देव को खुश करने के लिए खास विधि-विधान से पूजा करने से फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली भी आती है। आइए जानते हैं कि शनिवार का उपवास कैसे रखना चाहिए-

विधि-विधान से करें पूजा

शनिवार का व्रत रखते हैं, तो इस दिन शनि देव की पूजा विधि-विधान से करें। इस दिन शनि देव को फूल, फल और काले तिल जरूर अर्पित करें। साथ ही, सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

इन चीजों का सेवन करें

शनिवार के व्रत का पारण करते हैं, तो इस दिन खिचड़ी और काली उड़द की दाल का सेवन करना चाहिए। इससे, व्रत पूरा माना जाता है और मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

मंत्रों का जाप करें

शनिवार के दिन व्रत रखते हैं, तो इस मंत्र 'ॐ शं शनिश्चराय नम:' का जाप करें और शनि देव का ध्यान करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है और शनिदेव की कृपा बरसती है।

आरती जरूर करें

शनि देव की पूजा करने के बाद उनकी आरती जरूर करें। भगवान से जो भी मनोकामनाएं मांगेंगे, वह जरूर पूरी करेंगे। शनि देव की कृपा परिवार पर बनी रहेगी।

न करें अन्न का सेवन

शनिवार के दिन उपवास रखते हैं, तो अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए शनिवार का व्रत रख सकते हैं। शनि देव जीवन में आ रहे कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं और परिवार में खुशहाली रहती है।

ऐसे शनिवार को उपवास कर सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मंगल के कृतिका नक्षत्र में आते ही लखपति बनेंगे 3 राशि के जातक