कोलेस्ट्रॉल लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हार्ट संबंधित समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पानी कैसे पीना चाहिए।
शरीर के लिए पानी का सेवन काफी जरूरी होता है। शरीर में पानी की कमी होने से तरह-तरह की समस्या होने लगती है, लेकिन आपको पता है क्या कि पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है?
गर्म पानी केवल वजन कम करने में ही फायदेमंद नहीं होता है बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में रामबाण माना जाता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना 1-2 गिलास सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए। ऐसा नियमित करने से बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर से निकलता है।
गर्म पानी पीने से दरअसल बॉडी को डिटॉक्स होती है, जो शरीर से गंदे पदार्थ को निकालने में सहायता करता है, जिसके कारण बैड कोलेस्ट्रॉल भी बॉडी से बाहर होता है।
कोलेस्ट्रॉल को मरीजों के गर्मी पानी के अलावा दिन भर खूब पानी पीना चाहिए, क्योंकि भरपूर पानी पीने से काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल हाई नहीं होता है।
गर्म पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल तो कम होता ही है। इसके अलावा, वजन कम, मेटाबॉलिज्म बूस्ट और कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानी में फायदेमंद साबित होता है।
गर्म पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ