कुछ लोगों को लगता है कि देसी घी खाने से वजन बढ़ता है, जिसके कारण वह वेट लॉस जर्नी के दौरान देसी घी से दूरी बना लेते हैं।
देसी घी का सेवन सही तरीके से किया जाए तो वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, घी में फैट ज्यादा होता है, जिसकी वजह से लोग इसे खाने से परहेज करते हैं।
यह बात भी सही है कि घी से फैट बर्न होता है। मोटापा कम करने के लिए फैट बर्न करना जरूरी है। यही कारण है कि वजन कम करने के लिए आप घी का सेवन कर सकते हैं।
शुद्ध देसी घी शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करके फैट को काटने का काम करता है। हालांकि, घी को सीमित मात्रा में खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि घी खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जब पेट भरा रहेगा तो व्यक्ति अनहेल्दी चीजों का सेवन नहीं कर पाएगा, जो वजन बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार होती है।
घी का सेवन करने से भूख कम लगती है। वजन कंट्रोल करने के लिए बेहद जरूरी होता है कि आप ओवरइटिंग और ज्यादा खाना खाने से परहेज करें।
वजन कम करने के लिए घी का सेवन आप सुबह के समय कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो खाली पेट भी 1 चम्मच घी खा सकते हैं।
सुबह के समय 1 चम्मच घी को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। इसका 1 महीने तक लगातार सेवन करने से वेट कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।
घी खका सेवन सही तरीके से करने पर वजन तेजी से कम हो सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ