दूसरों का झूठ पकड़ने के लिए फॉलो करें ये टिप्स


By Sahil05, Sep 2024 09:55 AMnaidunia.com

झूठ पहचाने का तरीका

दूसरों का झूठ पकड़ने के कुछ खास तरीके होते हैं। सामने वाले की कुछ बातों पर गौर करके सच और झूठ का पता लगाया जा सकता है।

बॉडी की मूवमेंट पर ध्यान दें

अक्सर जब कोई झूठ या बनावटी बातें बोलता है तो बॉडी लैंग्वेज बदल जाती है। कुछ लोग झूठ बोलते समय बार-बार हाथ मलते या हिलाते हैं।

आंखों को बार-बार चुराना

झूठ बोलने वाले बार-बार नजरें चुराते हैं। बातचीत के दौरान अगर कोई आपकी आंखों में देखकर नहीं बोल पा रहा है तो संभावना है कि वह सच नहीं बोल रहा है।

एक ही बात को दोहराना

जब कोई झूठ बोलता है तो उसे सोचना पड़ता है, जिसके कारण कई बार ऐसा करने वाले एक ही बात को दोहराते रहते हैं।

अनावश्यक जानकारी देना

झूठ बोलने वाला इंसान कई बार अनावश्यक जानकारी देने लगता है, जिसका संबंध पूरी बातचीत से बिल्कुल भी नहीं होता है।

सवालों से बचना

झूठ बोलते समय व्यक्ति सवालों का जवाब देने से भी बचता है। अगर कोई आपके सवालों का जवाब नहीं दे रहा है तो समझ लें वह झूठ बोल रहा है।

गंभीर चेहरा बनाना

किसी का झूठ पकड़ना है तो उसके चेहरे की तरफ देखें। जब कोई गंभीर चेहरा बनाकर बात करता है तो संभावना है कि वह झूठ बोल रहा है।

बदलती आवाज

आपने भी महसूस किया होगा कि झूठ बोलते समय कुछ लोगों की आवाज बदल जाती है। अगर आपके सामने वाला कोई ऐसा करता है तो वह झूठ बोल रहा है।

यहां हमने जाना कि दूसरों का झूठ पकड़ने के लिए क्या करना चाहिए। इस तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

15 दिन अपनाएं ये आदतें, चेहरे पर हमेशा रहेगी मुस्‍कान