वास्तु दोष होने पर नजर आते हैं ये संकेत


By Ayushi Singh24, Dec 2024 03:15 PMnaidunia.com

घर में वास्तु दोष होने से परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वास्तु दोष होने पर नजर आते हैं ये संकेत-

आर्थिक तंगी का सामना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है और फिजूलखर्ची भी बढ़ रही है, तो इसका मतलब है कि घर में वास्तु दोष है।

होता है तनाव

जिस घर में वास्तु दोष होता है, तो उस घर में लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे पारिवारिक मनमुटाव भी बढ़ते हैं।

आते हैं नकारात्मक विचार

घर में वास्तु दोष होने की वजह से दिमाग में नकारात्मक विचार आते हैं और इससे जीवन में कई समस्या भी बढ़ती है।

गलत दिशा में मुख्य द्वार

अक्सर घर का मुख्य द्वार गलत दिशा में होने के कारण वास्तु दोष होता है, जिसके कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रिश्तों में खटास

घर में वास्तु दोष होने के कारण रिश्तों में खटास पैदा होती है और इससे लड़ाई-झगड़े भी काफी होते हैं।

सुस्ती महसूस होना

जो लोग सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें काफी सुस्ती महसूस होती है और जीवन में असफल होते हैं। ऐसे घर में वास्तु दोष होने के कारण होता है।

वास्तु दोष होने पर ये संकेत नजर आते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

रात को सोने से पहले तेज पत्ता जलाने से क्या होता है?