वास्तु शास्त्र में घर के दिशा- निर्देशों के बारे में खासकर बताया गया है, अगर वास्तु के नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो अक्सर घर में वास्तु दोष लग जाते है।
यदि घर में वास्तु दोष लगता है तो आपको कुछ संकेत मिल सकते है कि घर में वास्तु दोष लग चुका है। आइए जानते है कि वास्तु दोष का कैसे पता करें।
अगर आप हर समय अस्वस्थ सा महसूस कर रहे हो तो ये वास्तु दोष का एक संकेत हो सकता है।
यदि आपके साथ लंबे समय से केवल धन की हानि ही हो रही है, तो ये भी घर में वास्तु दोष के लगने का संकेत हो सकता है।
घर में वास्तु दोष लगने के कारण अक्सर उसका असर आपके व्यापार में पड़ता है। ऐसी स्थिति में व्यापार में काफी बाधाएं होती है।
यदि आपका मानसिक तनाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, तो ये भी वास्तु दोष का एक कारण हो सकता है।
घर में वास्तु दोष के लगने से पारिवारिक क्लेश बढ़ने की अधिक संभावनाएं होती है और परिवार के सदस्यों के साथ बिल्कुल नही बनती है।