वजन कम हो या ज्यादा अगर आप इसे लेकर भीड़ में शर्म महसूस करते हैं तो आपको डाइट पर ध्यान जरूर देना चाहिए। आइए जानते हैं डाइट में किन 7 चीजों को शामिल करने से तेजी से वजन बढ़ेगा।
वजन बढ़ाने और घटाने दोनों ही कंडीशन में सही समय पर सही मात्रा डाइट लेना बेहद आवश्यक होता हैं। वेट गेन के लिए आपको अपनी डाइट में हेल्दी प्रोटीन, कार्ब्स और कैलोरी की मात्रा बढ़ानी पड़ेगी।
जब भी वजन बढ़ाने की बात आती हैं तो दूध का नाम सबसे टॉप पर आता हैं। कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर दूध में कार्ब्स, फैट और प्रोटीन भी पाया जाता हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, वजन बढ़ाने के लिए घी-गुड़ का सेवन भी बेहद फायदेमंद होता है। शुद्ध देसी घी और गुड़ में कई ऐसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो वेट गेन में फायदेमंद होते हैं।
वजन बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को अन्य समस्याओं से बचाने में भी शहद बेहद लाभकारी माना जाता है। दुबले पतले शरीर को मजबूत बनाने और वजन बढ़ाने के लिए दूध में शहद मिलाकर पीना चाहिए।
पीनट बटर वजन बढ़ाने के लिए खाए जाने वाले सबसे पॉपुलर डिशेज में से एक है। इसका सेवन आप ब्रेड पर लगाकर भी खा सकते है।
मूंगफली का सेवन करने से भी तेजी से वजन बढ़ाया जा सकता है। इसकी वजह इसके अंदर अच्छी मात्रा में मिलने वाले पोषक तत्व होते है। सर्दियों में सुबह और दोपहर के समय मूंगफली खाने के कई फायदे होते है।
सूखे मेवे जैसे कि काजू, बादाम, मुनक्का, पिस्ता, अखरोट आदि का सेवन करना चाहिए। यह सूखे मेवे आपका वजन बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को भी मजबूती प्रदान करते हैं।