भगवान और पितरों का स्थान हिंदू धर्म में एक समान माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अगर आपके पितर नाराज हैं, तो बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। इसलिए, इन उपायों के जरिए आप पितरों की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
अगर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है, तो घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास रहता है। इसलिए, पितरों का आशीर्वाद होना जरूरी है।
पितरों की कृपा हासिल करने के लिए सबसे पहले अपने पितरों का सम्मान करें। इसके लिए पितरों के प्रति मन में प्रेम भाव और यादों को संजोकर रख सकते हैं।
पितृ पक्ष में पितरों को जल, दूध, तिल और कुश अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पितर खुश होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
पितरों की कृपा हासिल करने के लिए जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े और अन्य जरूरी चीजें दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं।
मान्यता है कि पीपल के पेड़ में पितरों का वास होता है। ऐसे में, अमावस्या को पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
पितरों की कृपा हासिल करने के लिए घर में गंगा जल का छिड़काव करें। इससे पितरों की आत्मा शांत होती है।
रोजाना पितरों का ध्यान करना, पूजा करना और मंत्रों का जाप करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
इन उपायों का पालन कर आप पितरों की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com