चेहरे पर परमानेंट ग्लो ऐसे लाएं


By Ritesh Mishra29, Apr 2025 04:17 PMnaidunia.com

आज के समय में हर कोई खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहता है। इसके लिए लोग कई जतन करते हैं। स्किन को निखारने के लिए कुछ आदतों को अपनाया जा सकता है। ऐसा करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।

चेहरे पर नेचुरल ग्लो कैसे लाएं?

अगर आप भी बिना मेकअप के ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो की चाह रखते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। चलिए जानते हैं की रोजमर्रा की वो कौन-सी आदतें हैं, जिसे अपनाकर चेहरे पर निखार लाया जा सकता है।

रोजाना सुबह गुनगुना पानी पिएं

चेहरे पर चमक लाने के लिए रोजाना सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और चेहरे पर नेचुरल निखार आता है।

एलोवेरा जेल लगाएं

चेहरे पर परमानेंट ग्लो लाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं। यह स्किन को अंदर से फ्रेश करने में मदद करता है।

फलों को डाइट में शामिल करें

चेहरे पर परमानेंट ग्लो लाने के लिए डाइट में फलों को शामिल करें। इनके सेवन से स्किन के साथ सेहत भी दुरूस्त बनी रहेगी।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

चेहरे का ग्लो बरकरार रखने के लिए सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। धूप से स्किन डल हो सकती है, इसलिए बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

स्क्रब करें

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए डेड स्किन सेल्स का हटाना बेहद जरूरी है। इसके लिए 1 चम्मच चावल के आटे में दूध मिलाकर स्क्रब करें। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से डेड स्किन हटती है और स्किन साफ होती है।

चेहरे पर परमानेंट ग्लो ऐसे लाएं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Fat से Fit बना देगा यह पानी