पेट का फूलना एक आम परेशानी है, जो अक्सर ज्यादा खाना खाने की वजह से होती है। इस समस्या की वजह से ऐसा अनुभव होता है कि जैसे पेट फट जाएगा।
ज्यादातर लोगों को खाना खाते ही पेट फूलने की परेशानी होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय फॉलो कर सकते हैं।
पेट के फूलने के पीछे अहम कारण खाने का पच न पाना होता है। यदि आप खाना चबाकर खाएंगे तो यह परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।
पेट फूलने की परेशानी से राहत पाने के लिए खाना खाने से 30 मिनट पहले नींबू पानी पिएं। यह आपके पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करेगा।
दही के स्वास्थ्य को कई चमत्कारी फायदे मिलते हैं। अगर आप लंच में दही के साथ कुछ पुदीने की पत्तियां मिलाकर खाते हैं तो पाचन तंत्र दुरुस्त हो जाएगा।
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर को जरूरी माना गया है। फाइबर का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कब्ज और सूजन को कम करने में काफी मदद मिलती है।
पेट से संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको डेली रूटीन में योग को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही, आप सुबह के समय वॉक भी कर सकते हैं।
रात को सोने से पहले गुलकंद वाला दूध जरूर पिएं। ऐसा करने से शरीर को काफी फायदा मिलेगा और पेट से जुड़ी परेशानियां भी कम हो जाएंगी।