खर्राटों से छुटकारा कैसे पाएं?


By Ritesh Mishra15, Feb 2025 08:30 AMnaidunia.com

कई बार लोगों को जोर-जोर से खर्राटे लेने की आदत होती है। ऐसे में वो न चाहते हुए भी अपने साथ सो रहे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं।

खर्राटे आने के कारण

खर्राटे आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें श्वसन तंत्र में रुकावट आना, ज्यादा थकान, तनाव लेना आदि शामिल है।

खर्राटों की समस्या से छुटकारा कैसे पाएं?

आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

खर्राटों से छुटकारा पाने के उपाय

तेज खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए आप रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इससे खर्राटों की समस्या में आराम मिलता है साथ ही नींद अच्छी आती है।

खर्राटों को तुरंत कैसे रोकें?

खर्राटों को तुरंत रोकने के लिए आप जैतून का तेल टाई कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले जैतून के तेल की कुछ बूंदे नाक में डालकर सोए। इससे इस समस्या में आराम मिलता है।

खर्राटों से छुटकारा के लिए शहद

खर्राटों की समस्या से राहत दिलाने में शहद आपके काम आ सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं।

खर्राटों से छुटकारा के लिए देसी घी

खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए देशी घी काफी काम आता है। इससे हल्का सा गर्म करके उसकी कुछ बूंदे नाक में सोने से पहले डाले। इससे खर्राटों की समस्या ठिक होने लगती है।

इन उपायों को कर आप भी खर्राटों से छुटकारा पा सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

आंवला के साथ इस एक चीज को लगाने से बाल होते हैं घने और लंबे