बच्चों से लेकर बड़ों तक के पेट में कीड़े होते हैं। पेट में कीड़े होने से दर्द और मलद्वार पर खुजली होती है। लेकिन इस समस्या को खत्म भी किया जा सकता है।
अगर आपके पेट में कीड़े हो रहे हैं, तो कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं, जिससे पेट के कीड़े आसानी से खत्म हो सकते है।
पेट के कीड़े को खत्म करने के लिए मूली का रस पीना चाहिए। 1 चम्मच मूली के रस में नमक मिलाकर सुबह-शाम पिएं।
प्याज का रस पीने से भी पेट के कीड़े खत्म हो जाते है। इसके लिए प्याज का रस निकालें और फिर उसे हल्का गर्म करके पिएं।
नीम के पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल पाया जाता है, जो पेट के कीड़े को खत्म कर सकता है। नीम के पत्ते का रस खाली पेट पीना चाहिए।
पेट के कीड़े को मारने के लिए अजवाइन के पाउडर के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल पाया जाता है।
पेट में कीड़े की समस्या से निपटने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों को नियमित तौर पर कपालभाति प्राणायाम करना चाहिए।
इन उपायों से पेट के कीड़े खत्म हो सकते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ