अंडरआर्म्स से बदबू आने पर व्यक्ति चार लोगों के बीच असहज महसूस करता है। आज हम आपको बताएंगे अंडरआर्म्स की बदबू से आसानी से छुटकारा पाने के उपाय के बारे में।
बगल से आ रही बदबू आपका मूड भी खराब करती है। अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए लोग परफ्यूम, डियोड्रेंट, इत्र और पाउडर का उपयोग करते है।
नारियल का तेल अंडरआर्म्स पर लगाकर मसाज करें। नहाने के बाद नारियल का तेल लगाना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह तेल गंध पैदा करने वाले कीटाणुओं को खत्म करता है।
बगल की बदबू से छुटकारा दिलाने में भी गुलाब जल बेहद प्रभावी माना जाता है। गुलाब जल को अंडरआर्म्स के पास स्प्रे कर कॉटन बॉल की मदद से लगाने से बदबू दूर होती है।
एप्पल साइडर विनेगर भी अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा दिलाने के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। एप्पल साइडर विनेगर बगल से बैक्टीरिया को खत्म कर बदबू मिटाता है।
एलोवेरा जेल भी अंडरआर्म्स की बदबू से राहत दिलाने में काफी कारगर होता है। एलोवेरा जेल की कुछ बूंदों को अंडरआर्म्स पर लगाकर 2-3 मिनट मसाज करें। रातभर के लिए इसे लगा छोड़ देने से बदबू दूर होती है।
2 चम्मच नींबू के रस में 4-5 चम्मच सादे पानी को मिलाकर बाजू में स्प्रे करने से अंडरआर्म्स की बदबू दूर हो जाएगी। दिन में 2-3 इसके इस्तेमाल से दुर्गंध दूर होने लगती है।
टमाटर का टुकड़ा काटकर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर अंडरआर्म्स पर 5 से 10 मिनट के लिए मसाज करने से बगल की बदबू से छुटकारा मिलेगा।