वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष को कम करने के कई अचूक उपाय बताए गए हैं। सोते समय कुछ बातों का ध्यान रखने से भी दोष कम हो सकता है।
गलत दिशा में पैर करके सोने से वास्तु दोष लग जाता है। अगर आप पैरों की दिशा को बदल देंगे तो दोष का असर कम हो जाएगा।
पैर करने के लिए उत्तर दिशा बेहतरीन होती है। इस दिशा में पैर करके सोने से वास्तु दोष का प्रभाव कम हो जाता है।
पैरों को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से नींद खराब होती है और वास्तु दोष भी लग जाता है।
सिर करके सोने के लिए पूर्व दिशा शुभ होती है। इस दिशा में सिर रखकर सोने वालों के घर में वास्तु दोष पैदा नहीं होता है।
वास्तु दोष कम करना चाहते हैं तो पैरों के नीचे तांबे का सिक्का रख लें। ऐसा करने से दोष का प्रभाव जीवन पर नहीं पड़ता है।
बेडरूम में बेड की दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। वास्तु के अनुसार, बेड की दिशा बदलने से वास्तु दोष कम होता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।