आज के समय में रात को नींद न आने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसके कारण लोग कई बीमारियों का भी शिकार हो जाते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार किसी भी व्यक्ति का 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।
अगर आप भी नींद न आने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको एक ऐसा आसान तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आपको झट से नींद आ जाएगी।
4-7-8 फॉर्मूले का इस्तेमाल लोग प्राचीन काल से ही करते आ रहे हैं। इस फॉर्मूले के तहत रात को सोने से 30 मिनट पहले डिजिटल उपकरण से दूरी बना लें।
इसे करने के लिए 4 सेकंड नाक से सांस खींचे। फिर 7 सेकंड तक उस सांस को अपनी छाती में रखें। फिर 8 सेकंड तक उस सांस को धीरे-धीरे मुंह से छोड़ें। इस प्रक्रिया को आपको 4-5 बार करना है।
4-7-8 का फार्मूला के करने से तनाव दूर भाग जाता है। इससे आपका शरीर हल्का महसूस करता है।
इस मेथड को करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल करने में मदद मिलती है। इससे बॉडी अच्छी नींद के लिए तैयार हो जाती है।
इस मेथड को करने से इसका फायदा एकदम से नहीं दिखता, इसके लिए आपको 3-4 दिनों तक लगातार अभ्यास करना पड़ेगा।
बिस्तर पर लेटते ही आ जाएगी नींद, बस आजमा लें 4-7-8 का फार्मूला। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com