कई बार तमाम कोशिशों और मेहनत के बाद भी लोगों को सफलता नहीं मिल पाती है। इसके पीछे कुछ ज्योतिष कारण भी हो सकते हैं।
जब कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तो करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए तथा जीवन में तरक्की पाने के लिए ज्योतिष के कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों को करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है।
गुरु ग्रह की मजबूती के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाइयां और वस्त्र अर्पित करें। इससे गुरु की स्थिति मजबूत होती है।
वहीं, गुरुवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और मंत्रों का जाप करें। इसके बाद जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु की पूजा करें।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें केसर युक्त खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है।
श्रीहरि विष्णु जी की पूजा करते समय विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। यह उपाय करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
वहीं, इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन व वस्त्रों का दान अवश्य करें। यह उपाय करने से कार्यों में बाधा नहीं होती है और रुके हुए कार्य भी पूर्ण होते हैं।
कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM