पतली आइब्रो को कहें अलविदा, ऐसे बनाएं घना


By Ritesh Mishra04, Apr 2025 02:20 PMnaidunia.com

आज के समय में खूबसूरत दिखने की चाहत लोगों में तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके लिए लोग तरह-तरह की चीजें टाई करते हैं। आपकी खूबसूरती में आइब्रो चार चाँद लगाने का काम करते हैं। लेकिन, कुछ लोगों की आईब्रो पतली होती है, जिसे घना और मोटा करने के लिए लोग कई जतन करते हैं।

आइब्रो को घना कैसे करें?

अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी आईब्रो मोटी और घनी हो जाए, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आपको आइब्रो घना करने में मदद मिलेगी।

नारियल का तेल लगाएं

नारियल तेल में फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे रोजाना रात को सोने से पहले आइब्रो पर लगाने से वो घनी होती है।

घनी आईब्रो के लिए प्याज का रस

आइब्रो को घनी बनाने के लिए प्याज का रस आपके काम आ सकता है। इसके लिए एक कॉटन की मदद से प्याज का रस आइब्रो पर लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें।

एलोवेरा जेल लगाएं

घनी आइब्रो के लिए रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा स्किन को सॉफ्ट बनाता है और हेयर ग्रोथ में मदद करता है। इसे रात को लगाकर छोड़ दें और सुबह धो लें।

सही शेपिंग से बचें

बार-बार थ्रेडिंग या वैक्सिंग से बचें। इससे बाल पतले और कम होने लगते हैं। आइब्रो को बढ़ने दें और जरूरत हो तो सिर्फ बाहर के बाल हटाएं।

बादाम का तेल लगाएं

घनी आइब्रो के लिए रात को उन पर बादाम का तेल लगाएं। इसमें बायोटिन होता है जो बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। रोजाना सोने से पहले आइब्रो पर बादाम तेल से मसाज करें।

पतली आइब्रो को कहें अलविदा, ऐसे बनाएं घना। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com

शरीर के 5 हिस्सों पर लगाएं देसी घी, सेहत रहेगी चकाचक