कमर तक आ जाएंगे बाल, अपनाएं ये घरेलू उपाय


By Shivansh Shekhar07, Mar 2024 12:30 PMnaidunia.com

कैसे होंगे लंबे बाल?

हरेक महिलाओं की यह चाहत होती है कि उनके बाल लंबे, घने और मुलायम हो। लेकिन कई बार दिक्कतों के कारण बालों का ग्रोथ रुक जाता है और टूटने लगते हैं।

सरसों का तेल है असरदार

सरसों के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड, बीटा कैरोटीन, सेलेनियम, जिंक और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बालों के लिए अति आवश्यक है।

प्याज के छिलके करेंगे घने

प्याज सिर्फ खाने का टेस्ट नहीं, बल्कि बालों का ग्रोथ भी बढ़ाता है। इसमें सल्फर, विटामिन सी और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

किस तरह बनाएं?

सबसे पहले 1 लोहे की कड़ाही में 1 कप सरसों का तेल गरम करें। उसके बाद 1 कप प्याज के छिलके डाल दें। 15 से 20 मिनट पकाएं और छान लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले इस तेल को अपने बालों में अच्छी तरह मिलाएं। 15 से 20 मिनट तक बालों में तेल को छोड़ दे फिर शैंपू कर लें। इसे आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।

क्या होंगे फायदे?

इस प्याज के छिलके के साथ तेल को लगाने से आपका दो मुहे बाल, डैमेज बाल सब खत्म हो जाएंगे और जड़ से बालों का ग्रोथ होगा।

बाल कम टूटेंगे

साथ ही हफ्ते में 2 दिन इस तेल को लगाने से आपके बाल मजबूत होंगे और टूटेंगे नहीं। साथ ही डैंड्रफ की दिक्कत भी जड़ से खत्म हो जाएगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

व्रत में ट्राई करें स्वाद और एनर्जी से भरपूर ये रेसिपीज