घर में फूलों के पौधे लगाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में फूलों की सुगंध भी व्यक्ति के मन को खुश करने का काम करती है। आइए जानते हैं सूखे फूलों के प्रयोग से कैसे घर में गेंदे का फूल उगा सकते है?
गेंदे के फूल का उपयोग मंदिर या घर में भगवान को अर्पित किए जाते है। इन फूलों को उपयोग मंगल कार्यों में सजावट के लिए भी किया जाता है।
सौंदर्य से जुड़ी चीजों को निर्मित करने में भी गेंदे के फूलों का मास्क भी बनाया जाता है। इसके अलावा अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी गेंदे के फूल की चाय का सेवन किया जाता है।
अक्सर गेंदे के फूल से बनी माला को उपयोग के बाद मुरझाने के पश्चात लोग फेंक दिया करते है। लेकिन सूखे फूलों के उपयोग से आप नए गेंदा के फूल का पौधा लगा सकते है।
सूखे गेंदों के फूलों को इकट्ठा करके पंखुड़ियां को अलग कर लें। ये बीज भी फूल के समान ही कार्य करता है। पौधों को उगाने के लिए एक गमला लें लें। गमले में उपजाऊ मिट्टी को भर दें।
गमले को मिट्टी से भर दें और ऊपर 2 इंच तक जगह खाली छोड़ दे। इसके बाद मिट्टी में फूल की पंखुड़ियों को डाल दें। पंखुड़ियां डालने के बाद उसे मिट्टी से ढक दें। गमले को किसी गर्म स्थान पर रख दें।
गेंदा के फूल के गमले को ऐसी जगह पर जरूर रखें जहां दिन में 4-5 घंटे तक धूप आती हो। समय समय पर गमले में जल जरूर डालें। कुछ दिनों में मिट्टी से पौधा बाहर निकलता हुआ दिखने लगेगा।
सर्दियों के मौसम में इस पौधे अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए आप इसमें आर्गेनिक खाद का प्रयोग भी कर सकते है।