नहीं फटेंगी एड़ियां, बस रात को सोने से पहले लगाएं ये तेल


By Ritesh Mishra12, Apr 2025 04:10 PMnaidunia.com

मौसम बदलने पर अक्सर फटी एड़ियों की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार तो कुछ लोगों की एड़िया इस कदर फट जाती है कि उनको चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

फटी एड़ियों का इलाज

अगर आप भी फटी एड़ियों की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे तेलों के बारे में बताएंगे, जिसे लगाकर सोने से फटी एड़ियां हील करने में मदद मिलेगी।

फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल

नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। इसे रात को सोने से पहले लगाने से फटेंगी एड़ियां हील होती है।

फटी एड़ियों के लिए बादाम तेल

फटी एड़ियों को हिल करने के लिए बादाम का तेल फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ई होता है जो स्किन को अंदर से सॉफ्ट करता है।

फटी एड़ियों के लिए सरसों का तेल

रात को सोने से पहले सरसों के तेल को हल्का गर्म करके एड़ियों पर लगाने से वो नहीं फटते हैं। इससे दरारों को भरने में मदद मिलती है।

फटी एड़ियों के लिए जैतून ऑयल

फटी एड़ियों को हील करने में जैतून ऑयल भी आपके काम आ सकता है। इसे रात को सोने से पहले लगाने से दरारों को भरने में मदद मिलती है।

जुराब पहने

रात को सोने से पहले एड़ियां को जल्दी हील करने के लिए इन में से कोई एक तेल लगाकर जुराब पहने। इससे एड़ियों को मुलायम करने में मदद मिलेगी।

नहीं फटेंगी एड़ियां, बस रात को सोने से पहले लगाएं ये तेल। लाइफस्टाइल से जुड़ी इसी तरह की खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गंदे दांतों को चुटकियों में साफ कर देंगे ये देसी नुस्खे