अगर किसी को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो उसे गट हेल्थ का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि गट हेल्थ को कैसे ठीक करें?
खानपान और लाइफस्टाइल का असर गट पर पड़ता है। गट खराब होने से पाचन संबंधी समस्याओं के अलावा, थकान, त्वचा की समस्याएं, और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
गट हेल्थ को ठीक रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। पानी पाचन को बेहतर करने में मदद करता है।
गट हेल्थ को ठीक करने में फाइबर फूड्स भी भूमिका निभाते हैं। खानपान में उच्च फाइबर वाली चीजों को शामिल करें।
गट हेल्थ में सुधार के लिए दही का सेवन करें। रोजाना आधी कटोरी दही का सेवन करने से गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो गट को हेल्दी बनाएंगे।
कम नींद लेना भी गट हेल्थ को प्रभावित करती है। इसलिए, रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें, ताकि गट हेल्थ में सुधार हो।
अक्सर आंतों से जुड़ी समस्याएं जंक फूड्स का सेवन करने से बढ़ती है। स्वाद के चक्कर में गट हेल्थ खराब न करें। जंक फूड्स का कम से कम सेवन करें।