विटामिन-के शरीर के लिए जरूरी होता है। इसका स्तर शरीर में बढ़ाने के लिए कुछ चीजों का सेवन करना चाहिए। खाने वाली कई चीजों में भरपूर विटामिन-के पाया जाता है।
विटामिन-के की पूर्ति होने से हड्डियां मजबूत, ब्रेन हेल्दी, त्वचा हेल्दी और हार्ट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होता है।
शरीर में विटामिन-के की कमी को पूरा करने के लिए ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। इस सब्जी में विटामिन-के की प्रचुर मात्रा होती है।
शरीर में विटामिन-के का लेवल बढ़ाने के लिए पालक खा सकते हैं। पालक खाने से शरीर में तेजी से विटामिन-के की मात्रा बढ़ाती है।
कुछ लोग अंडे की पीली जर्दी खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन उबले हुए अंडे की पीली जर्दी खाने से विटामिन-के की पूर्ति होती है।
विटामिन-के की पूर्ति को पूरा करने के लिए टोफू खा सकते हैं। टोफू विटामिन-के का एक अच्छा सोर्स माना जाता है।
इन चीजों के साथ ही आप सोया मिल्क भी पी सकते हैं। सोया मिल्क में विटामिन-के से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।