वास्तु के नियमों को मानने से आपके घर की बरकत में कभी भी रुकावट नहीं आती हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक घर में कैसे रखें झाड़ू-पोछा?
घर की साफ सफाई के लिए झाड़ू-पोछा का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार उन्हें सही दिशा में रखना बेहद जरूरी होता हैं।
वास्तु आपके घर के नकारात्मक और सकारात्मक तत्वों पर नजर रखता हैं। अगर आप चाहते हैं आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा रहे तो घर को अव्यवस्था से मुक्त रखना पड़ेगा।
झाड़ू पोछा से सफाई का प्रयोग करने के बाद हम अकसर उन्हें ढंग से नहीं रखते हैं। ऐसा नहीं करने से घर में नकारात्मकता भी आती हैं।
घर में आप उत्तर-पश्चिम या पश्चिम कोने पर झाड़ू और पोछा रख सकते हैं। कुछ विशेष अवसरों पर झाड़ू की पूजा भी की जाती हैं। बाकि आम दिनों में ये पूजा के स्थान पर नहीं रखी जाती हैं।
झाड़ू पोछा को कभी भी गलती से भी दक्षिण पूर्व दिशा या ईशान कोण में रखने से बचना चाहिए। पूजा घर में झाड़ू को नहीं रखा जाता हैं।
ऐसा माना जाता है पुराणों के अनुसार एक बार मां देवी लक्ष्मी वैकुंठ गई तो उन्होंने उस स्थान को साफ करने के लिए झाड़ू का इस्तेमाल किया था।
वास्तु के अनुसार पूजा कक्ष, बेडरूम और किचन में गलती से भी झाड़ू-पोछा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया हैं।