हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व और मान्यताएं है। आइए जानते है घर में शंख रखने के लिए किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
शंख को घर में रखने पर नियमों का खास ध्यान रखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि शंख को भगवान विष्णु धारण करते हैं।
मान्यताओं के अनुसार घर के मंदिर में जो शंख भगवान विष्णु की पूजा के लिए रखा हो उसे नहीं बजाना चाहिए।
मान्यताओं के अनुसार घर में हमेशा दो शंख को रखना चाहिए। एक शंख पूजा घर में और दूसरा शंख बजाने के लिए रखना चाहिए।
भगवान विष्णु को शंख बेहद ही प्रिय माना जाता है इसलिए शंख की भी रोजाना पूजा करनी चाहिए।
घर में जो शंख पूजा के लिए रखना होता है मान्यताओं के अनुसार उस शंख में जल भरकर रखना शुभ माना जाता है।
पूजा वाले शंख को रखने के लिए सफेद रंग के वस्त्र का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहती है।
घर में शंख रखने से कई फायदे मिलते है। शंख रखने से घर में सुख-शांति और धन की प्राप्ति होती है।