Vastu Tips: किचन में ऐसे रखें तवा


By Prakhar Pandey25, Apr 2023 12:46 PMnaidunia.com

रोटियां

खाने में रोटियां बनाने के लिए काम में आने वाला तवा से जुड़े ये वास्तु टिप्स जानते हैं आप?

तवा

तवा को लेकर कई प्रकार के वास्तु नियम हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी हैं। रोटियां बनाने से पहले और बनाने के दौरान इन चीजों का आपको खास ख्याल रखना चाहिए।

गंदा तवा

गंदे तवे का इस्तेमाल करने से आर्थिक हानि होती हैं साथ ही जीवन में दुर्भाग्य भी आ सकता हैं। घर के मुखिया के लिए गंदा तवा का प्रयोग सबसे ज्यादा नुकसानदेह हैं।

जला हुआ तवा

रोटिया बनाते हुए अगर तवा जल जाए तो उसका उपयोग न करें। ऐसा करने से आपकी किस्मत भी खराब हो सकती हैं और सुखी दांपत्य जीवन में भी परेशानी आ सकती हैं।

छिपाकर रखें

घर में हमेशा तवे को छुपा के रखना चाहिए। वरना अगर घर के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति की नजर पड़ जाए तो उसे वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता हैं।

नमक का प्रयोग

अगर आप अपने घर के धन धान्य में बढ़ोतरी चाहते हैं तो तवे पर रोटी सेकने से पहले उसपर नमक जरूर छिड़के। साथ ही उस पहली रोटी को सेक कर जानवर को खिलाएं।

जंग लगा हुआ तवा

जंग लगे हुए तवे का कभी भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में दुर्भाग्य आता हैं और किस्मत भी खराब होने लगती हैं।

गर्म पर तवे का पानी

माना जाता हैं कि गर्म तवे को गैस से हटाते ही उसे पानी में नही डालना चाहिए। ऐसा करने से पति की सेहत पर बुरा असर पड़ता हैं साथ ही जीवन के लिए भी अशुभ संकेत होता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

मंगलवार के दिन करें ये उपाय, होगी धन की प्राप्ति