पौधे हमें ऑक्सीजन देने का काम करते है। आइए जानते हैं गर्मी में पौधों को हर-भरा रखने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए।
गर्मी के मौसम में पेड़ो को हरा-भरा रखना भी चुनौती भरा होता है। गर्मी आते ही आपके गार्डेन में लगे कुछ पौधे सूखने लग जाते है।
गर्मी के मौसम में पोर्टूलाका और जीनिया जैसे कलरफुल फूलों के पौधे को ऐसी जगह पर प्लांट करें जहां सुबह की सीधी धूप आती हो। ऐसा करने से इनमें ज्यादा फूल खिलेंगे।
पौधे की सूखी टहनियों को हमेशा काट देना चाहिए। फूल निकल जाने के बाद उसके बड काट दें, ऐसा करने से पौधों की शक्ति उनकी ग्रोथ में काम आती है।
कुछ पौधों की नियमित रुप से कटाई-छंटाई होती रहनी चाहिए। गुलाब, कनेर, मोगरा, चंपा, चमेली, और चांदनी के पौधे नियमित रुप से कटाई-छंटाई करते रहने से ही अच्छें फूल देते है।
गर्मी के महीने में पौधों को कीड़ों से बचाए रखने के लिए प्राकृतिक कीटनाशक का उपयोग करना चाहिए। नीम का तेल एक फायदेमंद प्राकृतिक कीटनाशक हो सकता है।
पौधों में हमेशा सूरज उगने से पहले या सूरज ढलने के बाद ही पानी डालना चाहिए। गर्मी के चक्कर में पौधे में ज्यादा पानी डालने के बजाय नियमित रुप से पानी डालें।
तपती गर्मी में पेड़ को छांव के साथ-साथ पानी की जरूरत भी होती है। पेड़ो को ऐसी जगह पर लगाएं जहां छांव हो और उन्हें रोज पानी देते रहें।