कैसे पता चलेगा कि शनि मजबूत है या नहीं? जानें ये संकेत


By Lakshita Negi26, Nov 2024 05:00 PMnaidunia.com

शनि देव का प्रभाव

शनि देव का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा होता है। यह हमारे जीवन में आने वाले सुख और दुख का भी कारण बनते हैं। आपकी कुंडली में शनि मजबूत है या कमजोर इसका पता लगाना जरूरी है। इन टिप्स से जानें आपका शनि मजबूत है या नहीं।

कुंडली में शनि

कुंडली में शनि आपके जीवन में सीधा असर डालती हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि अच्छा होता है तो आपको कम मेहनत में अच्छी ऊंचाइयां प्राप्त हो जाती हैं। वहीं अगर शनि कमजोर हो तो आपके जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती है।

मजबूत शनि का कैसे पता करें

मजबूत शनि वाले लोगों के जीवन में मेहनत करने पर आसानी से अच्छा मुकाम हासिल हो जाता हैं। ऐसे लोगों के साथ अचानक से अच्छी अवसर आते हैं, और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

शनि कमजोर होने के संकेत

कमजोर शनि की स्थिति में व्यक्ति को तनाव, डिप्रेशन और करियर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति का शरीर भी कमजोर और सुस्त हो सकता है। इन्हे आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

शनि मजबूत करने के उपाय

कमजोर शनि को मजबूत करने के लिए आप शनि मंत्र 'ॐ शं शनिश्चराय नमः' का जाप कर सकते हैं। हर शनिवार मंदिर जाकर शनिदेव को तेल चढ़ाएं और गरीबों को दान दें।

शनि मजबूत करने के उपाय

अगर आपकी कुंडली में भी शनि कमजोर हो, तो अपने कर्म और नियम पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दें। मेहनत करें और हमेशा सच बोलें इससे शनि का प्रभाव कम हो सकता हैं। अपने आप को नेगेटिविटी से दूर रखें।

शनि के प्रभाव से कैसे बचें

अगर आपकी कुंडली में भी शनि कमजोर हो, तो अपने कर्म और नियम पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दें। मेहनत करें और हमेशा सच बोलें इससे शनि का प्रभाव कम हो सकता हैं। अपने आप को नेगेटिविटी से दूर रखें।

शनि देव की पूजा

शनि मजबूत है या कमजोर इसका पता कुंडली और लाइफ में होने वाली चीजों से चलता है। शनि एक न्यायकारी ग्रह है जो कर्मों का फल देता है। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा जरूर करें और खुद पर काम करें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारियों के लिए है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।

मंगलवार के दिन कितने दीपक जलाना शुभ होता है?