आमतौर पर लोगों को लगता हैं कि वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज करना ही पड़ता है। एक्सरसाइज शरीर के लिए अच्छा होता है, लेकिन उसके बिना भी वजन कम किया जा सकता है।
बिना एक्सरसाइज के शरीर का वजन कर सकते हैं, लेकिन कुछ खानपान का बदलाव करना पड़ेगा, जिसका असर 15 दिनों के अंदर ही दिखाई देने लगेगा।
सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें और दिन की शुरुआत रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी को पीकर करें। गुनगुना पानी शरीर के अतिरिक्त चर्बी को कम करता है।
बिना एक्सरसाइज के 15 दिनों में वजन घटाने के लिए डाइट में भरपूर फाइबर फूड्स शामिल करें। जैसे कि ओट्स, सेब, अमरूद।
बिना एक्सरसाइज वजन कम करने के लिए चीनी का सेवन कम से कम करना चाहिए। दरअसल, चीनी शरीर का वजन तेजी से बढ़ती है।
वजन कम हेल्दी तरीके से करना चाहिए, ताकि शरीर पर कोई बुरा असर न पड़े। हरी सब्जियों का सेवन करने से शरीर को विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं।
बिना एक्सरसाइज वजन कम करने के लिए लौकी का जूस पी सकते है। इसमें उच्च फाइबर और लो कैलोरी पाई जाती है।
इस तरह से 15 दिनों में बिना एक्सरसाइज वजन कम हो सकता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ