जिस तरह कुछ लोग वेट गेन के लिए परेशान रहते हैं, ठीक इसी तरह कुछ लोग वजन कम करने के लिए भी परेशान रहते हैं। बढ़ता वजन न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि यह कई बीमारियों का घर भी होती है।
अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान है और बिन एक्सरसाइज के वजन कम करना चाहते है, तो आज हम इस लेख के जरिए आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से वजन तेजी से कम होगा।
वजन को कम करने और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को निकालने के लिए खाली पेट गुनगुना पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी पिएं।
वजन को तेजी से घटाने के लिए हर भोजन में सलाद को शामिल करें। इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे वजन तेजी से कम करने में मदद मिलती है।
अगर आप एक्सरसाइज करना पसंद नहीं करते तो, हल्की फिजिकल एक्टिविटी करें। इसके लिए आप सीढ़ियां चढ़ सकते हैं या पैदल चल सकते हैं।
वजन को तेजी से कम करने के लिए प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं। साथ ही अपनी डाइट में चीनी की मात्रा को कम करना भी जरूरी है।
वजन को कम करने के लिए डाइट में ग्रीन टी या हर्बल ड्रिंक्स को शामिल करें। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
बिना एक्सरसाइज के घटेगा वजन, बस फॉलो करें ये टिप्स। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com