वजन कम करने के लिए दिनचर्या में कुछ बदलाव जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि वर्कआउट के बिना मोटापा दूर हो जाए तो खानपान में कुछ बदलाव करें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना वेट लॉस जर्नी के दौरान जरूरी है। इससे बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद मिलेगी और वजन भी कम होगा।
खाना खाने का समय निर्धारित कर लें। अगर सुबह और शाम के समय अनियमित समय पर भोजन करेंगे तो मोटापा कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।
रोजाना रात को कम से कम 8 घंटे की नींद लें। कम सोने के कारण व्यक्ति को भूख ज्यादा लगती है और ओवरइटिंग के कारण वजन बढ़ने लगता है।
वेट लॉस जर्नी के दौरान ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करना शुरू कर दें। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा और वजन कम करने में मदद मिलेगी।
स्ट्रेस लेवल बढ़ने के कारण भी वजन अनियंत्रित हो जाता है। मोटापा कम करना चाहते हैं तो तनाव का प्रबंधन करना जरूरी है।
खाना जल्दी खाना सेहत के लिए सही नहीं होता है। वहीं, धीरे-धीरे चबाकर खाना खाने से उसे पचाना शरीर के लिए आसान हो जाता है।
बाहर का अनहेल्दी या प्रोसेस्ड फूड्स ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ता है। इससे बचना चाहते हैं तो खानपान की चीजों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा।