एक उम्र के बाद बुढ़ापे से मुलाकात होती ही है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी कुछ आदतों के बारे में जिससे आप जीवन भर जवान रहेंगे।
बुढ़ापा आने से रोकना तो मुश्किल है, लेकिन इस प्रक्रिया को स्लो जरूर किया जा सकता है। अगर आप लंबे समय तक जवां दिखना चाहते हैं तो कुछ हेल्दी आदतों को अपनाना ही पड़ेगा।
स्किन को खूबसूरत और जवां बनाए रखने के लिए विटामिन-C की आवश्यकता होती है। विटामिन-सी के लिए संतरा, कीवी, बेरीज आदि का सेवन करना चाहिए।
कम से कम 3 लीटर पानी रोजाना पीने से भी स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। पानी में भी एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो शरीर को तरोताजा रख सकते हैं।
भरपूर नींद न लेने से स्ट्रेस बढ़ता हैं। स्ट्रेस से असमय झुर्रियां आने लगती है। रोज कम से कम 8 घंटे की नींद तो जरूर लें। स्किन रात को सोते समय हील होती है।
दिन की शुरुआत भिगोए बादाम और अखरोट का सेवन करके करनी चाहिए। ड्राई फ्रूट्स है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर भी होते है।
1 कप माचा ड्रिंक के साथ 1 चम्मच कद्दू के बीज खाएं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह ड्रिंक, स्किन पर झुर्रियों को आने से रोकता हैं।
अगर आप भी लंबे समय तक जवां दिखना चाहते हैं तो अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज के लिए भी कम से कम 20 मिनट का समय जरूर दें।