अर्जुन की छाल का काढ़ा कैसे बनाएं?, सेहत के लिए है वरदान


By Arbaaj21, Nov 2024 03:34 PMnaidunia.com

अक्सर आपने सुना होगा कि अर्जुन की छाल का काढ़ा पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कम ही लोगों को इसकी जानकारी हैं कि इसका काढ़ा कैसे बनता है?

पोषक तत्व

अर्जुन की छाल पोषक तत्व से भरपूर माना जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक गुण और एंटीमाइक्रोबियल जैसे गुण पाए जाते हैं।

पानी और छाल

काढ़ा बनाने के लिए आपके पास 1 गिलास पानी और अर्जुन की छाल होनी चाहिए। साथ ही, गैस चूल्हे की जरूरत पड़ेगी।

कैसे बनाएं काढ़ा

एक पेन में 1 गिलास पानी और अर्जुन की छाल डालकर गैस पर पकाएं। पानी का जब रंग बदल जाए और आधा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

शाम को करें सेवन

इस तरह आप अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर आप रोजाना शाम के समय में पी सकते हैं। लेकिन एक बार में ज्यादा न पिएं।

इम्यूनिटी बूस्ट

सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। इसको बढ़ाने के लिए अर्जुन की छाल का काढ़ा पिया जा सकता है।

शुगर कंट्रोल

अर्जुन की छाल का काढ़ा ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर भूलकर भी न खाएं 3 चीजें