अर्जुन की छाल का काढ़ा कैसे बनाएं? सर्दियों में नहीं आएगा हार्ट अटैक


By Arbaaj26, Nov 2024 03:53 PMnaidunia.com

अर्जुन की छाल का काढ़ा हार्ट अटैक के मरीजों को पीना चाहिए। इसका काढ़ा उनके लिए रामबाण माना जाता है। आइए जानते हैं कि अर्जुन की छाल का काढ़ा कैसे बनाना चाहिए।

काढ़े की सामग्री

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने के लिए आपके पास पानी और अर्जुन की छाल होनी चाहिए। साथ ही, गैस चूल्हे की भी जरूरत पड़ेगी।

कैसे बनाएं काढ़ा?

एक पेन में 1 गिलास पानी और अर्जुन की छाल डालकर गैस पर पकाएं। पानी का जब रंग बदल जाए और आधा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और छानकर सेवन करें।

छाल में पोषक तत्व

अर्जुन की छाल पोषक तत्व से भरपूर माना जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, ट्राइटरपेनॉइड, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक गुण और एंटीमाइक्रोबियल जैसे गुण पाए जाते हैं।

ट्राइटरपेनॉइड नामक तत्व

अगर आप हार्ट के मरीज है, तो नियमित रूप से अर्जुन की छाल का सेवन करना चाहिए। इसमें ट्राइटरपेनॉइड नामक तत्व पाया जाता है, जो हार्ट को दुरुस्त रखता है।

सर्दियों में हार्ट अटैक

गर्मियों के मुकाबले में सर्दी में अधिक हार्ट अटैक की समस्या होती है। इसलिए, सर्दियों के मौसम में अर्जुन की छाल का काढ़ा पीना चाहिए।

कब पिएं काढ़ा?

हार्ट के रोगियों को अर्जुन की छाल का काढ़ा सुबह-शाम पीना चाहिए। आप सुबह और शाम 1 कप काढ़ा पिएं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भुनी लहसुन की कली खाने से दूर होंगी 4 समस्याएं