मन खराब होने पर व्यक्ति को सब कुछ रसहीन लगने लगता है। मन का संबंध सीधा चंद्रमा से होता है। आइए जानते हैं मन के स्वामी चंद्रमा को कैसे मजबूत रखा जा सकता है?
कुंडली में चंद्रमा का मजबूत स्थिति में होना अति आवश्यक होता है। अगर चंद्रमा कुंडली में मजबूत स्थिति में न हो तो व्यक्ति के राजयोग कभी भी फलित नहीं हो सकते।
चंद्रमा के कुंडली में कमजोर होने पर व्यक्ति छोटी-छोटी समस्याओं में परेशान हो जाता है। ऐसा करने से उसकी प्रगति और उन्नति का इसपर गलत प्रभाव पड़ता है। चंद्रमा जीवन में रस को घोलता है।
कुंडली में कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सफेद चीजों का दान करना चाहिए। अगर आप किसी भी गरीब को सफेद वस्त्र या कोई अन्य वस्तु दान करते है तो इससे आपका चंद्रमा मजबूत होने लगेगा।
सफेद वस्तुओं में आप दूध का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करना अत्यंत लाभदायी होगा। संभव हो तो आप गरीबों को चांदी भी दान कर सकते है। हालांकि, चांदी का दान कभी स्वयं न लें।
चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः' बीज मंत्र का नियमित रूप से जाप करें। दिन में इसे आप कई बार पढ़ सकते है। इससे आपके चंद्रमा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
चंद्रमा पानी से सबसे अधिक प्रभावित होता है। ऐसे में पानी का इस्तेमाल सोच- समझकर ही करें। पानी का ठीक ढंग से प्रयोग करके भी चंद्रमा को मजबूत किया जा सकता है।
घर के मंदिर में मोर पंख रखने से भी चंद्रमा को मजबूत करने में मदद मिलती है। मोर पंख घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर कर मन को शांत रखने में मदद करता है। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित हैं।