अगर आप घर में बदबू की समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में केमिकल वाले रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करने की बजाय आप घर पर बनाए गए इस फ्रेशनर का इसत को तैयार कर सकते हैं।
संतरों के छिलके में प्राकृतिक तेल मौजूद होता है। साथ ही, इसमें हल्की मिठास और खुशबू भी मौजूद होती है।
इस रूम फ्रेशनर को बनाने के लिए आपको संतरे के कुछ छिलके, पानी, स्प्रे की बोतल और दालचीनी ले सकते हैं।
रूम फ्रेशनर बनाने के लिए इन सभी सामग्रियों को इकट्ठा करें और संतरे के छिलकों को छोटे-छोटे हिस्सों में काट लें।
इसके बाद पैन में पानी और दालचीनी डालें और संतरे के छिलकों को डालें। इसके बाद 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
जब यह तैयार हो जाए तब इसे स्प्रे बोतल में भरें और फिर इसे घर के उन जगहों पर स्प्रे करें, जहां बदबू आती है।
संतरे के इस स्प्रे को लंबे समय तक चालने के लिए इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। साथ ही, ध्यान रखें कि से 7 से 10 दिनों के भीतर इसे इस्तेमाल करें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com