साल 2023 की होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। हर किसी को होली का बेसब्री से इंतजार है, हर कोई इस दिन प्यार के रंग में रंग जाता हैं।
होली के कलर से आपको सावधान रहने की जरुरत है। ये केमिकल वाले रंग आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।
केमिकल वाले रंग की जगह आप ऑर्गेनिक कलर का इस्तेमाल करें। ये कलर आप घर में आसानी से बना सकते हैं।
पीला कलर बनाने के लिए आप हल्दी के साथ गेंदे के फूल को पीस लें और उसमें पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें।
लाल रंग बनाने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ी और चंदन से गुलाल बना सकते हैं। इसके अलावा चुकंदर के साथ अनार, गाजर और टमाटर से भी लिक्विड कलर बना सकते हैं।
चंदन का पाउडर और फ्लाश के फूल से आप नारंगी कलर बना सकते हैं और ऑर्गेनिक होली खेल सकते हैं।
गुड़हल के फूल को पानी में पीसकर आप इसका इस्तेमाल नीले रंग के रूप में कर सकते हैं।
केमिकल वाले कलर आपकी त्वचा और सेहत को खराब कर देते हैं और कई बार ये कलर रिएक्शन का कारण भी बनते हैं।