गर्मियों के मौसम में चेहरे का ख्याल रखने के लिए अगर आप महंगे टोनर का इस्तेमाल करते हैं, तो आज हम आपको देसी और सस्ता टोनर बताएंगे जिसे चावल के पानी से बनाया जा सकता है।
अगर आप चावल के पानी का टोनर बनाते हैं, तो इससे त्वचा को ग्लोइंग बनाने में सहायता मिल सकती है।
रोजाना चावल के पानी का टोनर इस्तेमाल करने पर त्वचा को हाइड्रेट, पोर्स बंद करने और टैनिंग की समस्या से राहत दिलाने में मदद मिलती है।
चावल के पानी का टोनर बनाने के लिए सफेद चावल आधा कप, करीब 2 कप पानी, स्प्रे बोतल और गुलाब जल इकट्ठा करें।
टोनर तैयार करने के लिए चावल को अच्छे से धोएं, इसके बाद चावल को करीब 8-10 मिनट गैस पर उबालें, फिर पानी को छान लें।
अगर आप चावल के पानी से बनाए इस टोनर को फ्रिज में रखते हैं, तो करीब 5-7 दिन सही रखने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको चावल के पानी के टोनर से किसी तरह की समस्या या एलर्जी होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com