सूर्य की दशा होगी मजबूत, रोजाना करें बस 1 काम


By Ram Janam Chauhan22, Mar 2025 12:00 PMnaidunia.com

अगर आपको जीवन में असफलता, काम में बाधा आना और आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है, तो यह सूर्य की दशा कमजोरी होने की ओर इशारा करता है। ऐसे में यह 1 काम कर सकते हैं।

सूर्य ग्रह कमजोर होने के लक्षण

अगर आपके जीवन में सूर्य की दशा कमजोर है, तो मेहनत करने के बावजूद आपको असफलता, किसी फैसले को लेने में परेशानी आना और काम करने में परेशानी आ सकती है।

मछलियों का दाना खिलाएं

अगर आप सूर्य ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो मछलियों को आटे की गोलियां खिला सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य की स्थिति आपके जीवन में सुधर सकती है।

नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति

सूर्य की दशा कमजोर होने के कारण आपके जीवन में नकारात्मक शक्तियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में यह काम करने से नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिल सकती है।

उपाय करने की विधि

इस उपाय को करने के लिए सुबह जल्दी स्नान करे, इसके बाद आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और किसी नदी या तलाब के पास जाकर मछलियों को खिला सकते हैं।

बढ़ता है आत्मविश्वास

अगर आप यह काम करते हैं, तो आत्मविश्वास को बढ़ाने मे मदद मिल सकती है। जिससे आपको जीवन में सफलता हासिल हो सकती है।

किस दिन करें उपाय

रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है। ऐसे में इस दिन यह उपाय करने से आपको जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पीपल की जड़ में गुड़ अर्पित करने से क्या होता है?