स्वास्तिक बनाने से दूर होता है वास्तु दोष, जानें


By Sahil08, Apr 2024 01:09 PMnaidunia.com

स्वास्तिक चिन्ह

स्वास्तिक का महत्व

शास्त्रों में स्वास्तिक चिन्ह का खास महत्व बताया गया है। घर के मुख्य द्वार पर भी इसे बनाना बेहद शुभ माना जाता है।

स्वास्तिक के लिए वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र में स्वास्तिक चिन्ह के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। यदि आप इन नियमों का पालन करते हैं तो घर में सुख-शांति बरकरार रहेगी।

वास्तु दोष होता है दूर

स्वास्तिक चिन्ह बनाने से वास्तु दोष दूर होता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि स्वास्तिक चिन्ह को सही जगह और दिशा में बनाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

यहां बनाएं स्वास्तिक चिन्ह

धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार या पूजा स्थल पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना चाहिए। ऐसा करना शुभ और मांगलिक होता है।

स्वास्तिक बनाने का तरीका

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि स्वास्तिक चिन्ह को हमेशा लाल रंग के कुमकुम या हल्दी से बनाना चाहिए। वहीं, बुरी नजर से बचने के लिए काले रंग का स्वास्तिक चिन्ह बनाते हैं।

इस जगह न बनाएं स्वास्तिक

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, स्वास्तिक चिन्ह को कभी भी गंदगी वाली जगह पर न बनाएं। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि स्वास्तिक चिन्ह बनाने से वास्तु दोष कैसे दूर होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सोमवती अमावस्या पर किन 5 जगहों पर दीपक जलाना चाहिए?