तुलसी का काढ़ा बनाने की विधि, मिलते हैं 3 फायदे


By Arbaaj23, Nov 2024 11:46 AMnaidunia.com

तुलसी का काढ़ा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पहले के लोग तुलसी का काढ़ा पीकर कई समस्याओं से छुटकारा पाते थे। आइए इसे बनाने की विधि को जानते है।

तुलसी और पानी

तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए आपको 1 गिलास पानी और तुलसी के पत्तों की जरूरत होगी। साथ ही, एक पेन और गैस चूल्हा चाहिए।

गैस पर उबालें

1 गिलास पानी और तुलसी के 4-5 पत्तों को धोकर पैन में डालें और हल्की आंच पर उसको पकाएं। पानी का रंग जब बदलने लगे और आधा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

शहद मिलाकर पिएं

अगर आप काढ़े का थोड़ा सा स्वाद बढ़ना चाहते है, तो उसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर पिएं। रोजाना 1 कप तुलसी का काढ़ा सुबह पीना चाहिए।

इम्यूनिटी बूस्ट

तुलसी का काढ़ा इम्यूनिटी के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ता है, जिसके कारण संक्रमण का खतरा कम होता है।

सर्दी-जुकाम से राहत

अगर आप तुलसी का काढ़ा पीते है, तो सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से राहत पा सकते है। दरअसल, इसमें एंटी-वायरल गुण होते हैं।

पाचन दुरुस्त

नियमित रूप से सुबह तुलसी का काढ़ा पीना से पाचन दुरुस्त रहता है। साथ ही, उससे जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विटामिन-सी के लिए खाएं यह हरा छोटा सा फल