कोई इंसान को आर्थिक परेशानी हो रही है और वह सफल नहीं हो पा रहा है तो उसे तुलसी का उपाय करना चाहिए। तुलसी का पौधा काफी पूजनीय माना जाता है।
तुलसी एक पवित्र पौधा है मान्यता है कि यदि कोई तुलसी के पौधे नियमित पूजा अर्चना करता है तो भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भक्त पर खुश होती हैं।
घर में सुख समृद्धि आती है, मान्यता है कि गुरुवार और शुक्रवार को तुलसी के उपाय करने से सारी समस्याएं दूर होती हैं और धन में वृद्धि होती है।
शाम के समय में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे मां तुलसी प्रसन्न होती हैं।
चढ़ाएं हिंदू पंचांग के अनुसार, हरेक एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर सुहाग का सामान चढ़ाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस चढ़ाना शुभ माना जाता है। यदि आप हरेक पंचमी तिथि को पौधे पर जल के साथ साथ गन्ने का रस चढ़ाते हैं तो इससे घर में सुख समृद्धि और शांति आएगी।
तुलसी के पौधे पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं। साथ ही तुलसी पर कच्चा दूध डालने वालों का भाग्य चमक जाता है। गुरुवार और शुक्रवार को तुलसी पर दूध चढ़ाना चाहिए।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।