गर्भावस्था के दौरान कामकाजी महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्यााल रखना चाहिए। इसलिए, आज हम कुछ बातें बताएंगे, जिसे प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूर ध्यान रखना चाहिए–
नौकरी की जिम्मेदारियों से पहले अपने और बच्चे की सेहत को अहमियत दें। इसलिए, रोजाना पर्याप्त नींद और हेल्दी डाइट लें, जिससे आप स्वस्थ रह सकें।
गर्भावस्था के दाौरान काम करें या ना करें, इस बारे में डॉक्टर से जरूर सलाह लें। साथ ही, हर महीने रूटीन चेकअप भी कराएं
प्रेग्नेंसी की बात बॉस के साथ जरूर शेयर करें, जिससे आपके ऊपर काम का ज्यादा बोझ कम हो और सेहत का ख्याल रख सकें।
अपनी डाइट में आयरन, फोलिक एसिड, प्रोटीन और मिनरल से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें। साथ ही, रोजाना 2-3 लीटर पानी भी पिएं।
काम के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लेने से स्ट्रेस की समस्या से बचा जा सकता है। साथ ही, हेल्दी रहने के लिए 8-10 घंटे की भरपूर नींद भी जरूर लें।
अगर आपको काम करने के दौरान ज्यादा थकान महसूस होती है या डॉक्टर काम करने को मना करते हैं, तो बॉस से मेटरनिटी लीव के बारे में जरूर बात करें।
ऑफिस का काम खत्म करने के बाद एक्सरसाइज जरूर करें। रोजाना एक्सरसाइज करने से बच्चे के विकास और सेहतमंद रहने में मदद मिलती है।
कामकाजी महिलाएं गर्भावस्था के दौरान इन बातों को फॉलो कर सकती हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com