हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का विशेष स्थान है। इनको धन की देवी भी कहा जाता है जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है वो हमेशा मालामाल रहते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपका पूरा दिन कैसा होगा ये सुबह की आदतों पर ही निर्भर करता है इसलिए सुबह गलत कामों को करने से परहेज करना चाहिए।
अगर धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है, तो सुबह इन कामों को रोजाना जरूर करें। मां लक्ष्मी के खुश रहने से तिजोरी भरी रहती है।
घर में यदि तुलसी का पौधा है, तो स्नान करने के बाद रोजाना तुलसी को जल अर्पित करें। तुलसी के पौधे में इनका वास होता है।
रोजाना घर की साफ-सफाई रखें क्योंकि मां लक्ष्मी का साफ-सुथरी जगहों पर वास होता है। साफ-सफाई से धन की देवी काफी प्रसन्न होती है।
हिंदू धर्म में तिलक लगाना काफी शुभ माना जाता है। रोजाना पूजा करने के बाद माथे पर तिलक लगाएं।
रोजाना मुख्य द्वार की साफ-सफाई करें। अक्सर लोग घर के कचरे को मुख्य द्वार पर लगा देते है, जो कि गलत होता है।
आप घर में नमक का पोछा भी लगा सकते है। नमक के पोछे से वास्तु दोष दूर होता है और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।