सोमवती अमावस्या के दिन अगर आप अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताएंगे-
माना जाता है कि पितरों का आशीर्वाद लेने और जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सोमवती अमावस्या का दिन शुभ होता है।
सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने के साथ कच्चे दूध और जल को चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे पितरों का आशीर्वाद मिल सकता है।
माना जाता है कि पंडितों को भोजन कराने और आशीर्वाद लेने से जीवन में सकारात्मक बनी रहती है।
गंगा नदी या किसी भी पवित्र नदी में पितरों का तर्पण कर सकते हैं। इसके लिए काले तिल, जौ और जल को चढ़ाएं। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
शास्त्रों के मुताबिक, शाम के समय दीपदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिल सकती है। इसलिए, सोमवती अमावस्या के दिन इसे करना ना भूलें।
सोमवती अमावस्या की दिन अनाज, कपड़े और धन का दान करने से पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है।
सोमवती अमावस्या के दिन इन उपायों को करने से पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं, जिससे आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
इन उपायों को करने से पितरों की कृपा मिल सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें।