हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है और शनि देव की विधि-विधान से पूजा करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि शनि देव को तुरंत खुश करने के क्या उपाय है-
शनिदेव को खुश करने के लिए शनिवार के दिन 7 सात शनि स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से वह अपने भक्त से प्रसन्न होते हैं।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए चिड़ियां, मछली और पशुओं को दाना खिलाएं। साथ ही, पानी या चारा खिला सकते हैं।
शनिदेव के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की उपासना करें और रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से उनके क्रोध से बचते हैं।
शनिवार की शाम को पीपल पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव जल्द प्रसन्न होते हैं।
कहा जाता है कि सरसो के तेल के दीपक में काला तिल मिलाकर शनि मंदिर में जलाने से शनि की असीम कृपा बरसती है।
शनिवार के दिन काले कपड़े, काले तिल, लोहा या फिर उड़द की दाल का दान करना शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
शनि देव को तुरंत खुश करने के ये उपाय है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM