बेसन को कीड़े से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स


By Ram Janam Chauhan18, Dec 2024 04:43 PMnaidunia.com

अगर बेसन को लंबे समय तक कीड़ों से बचाना चाहते हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-

बेसन फ्रिज में रखें

अगर आप लंबे समय तक बेसन को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इसे फ्रिज में रख सकते हैं। ऐसा करने से बेसन में कीड़े जल्दी नहीं पैदा होते हैं।

कंटेनर में रखें

बेसन को एयरटाइट कंटेनर में रखें, ऐसा करने से इसमें नमी और हवा अंदर नहीं जाएगी। जिसकी वजह से कीडे़ जल्दी नहीं लगेंगे।

नीम की पत्तियों का इस्तेमाल

अगर आप बेसन के डिब्बे में नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे कीड़ों से बचाया जा सकता है, क्योंकि नीम की पत्तियों में प्राकृतिक कीटनाशक तत्व मौजूद होते हैं।

तेज पत्ता इस्तेमाल करें

बेसन को कीड़ें से बचाने के लिए कंटेनर में तेज पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेज पत्ते के कारण इसमें जल्दी कीड़ें नहीं पनपते हैं।

साफ-सफाई रखें

जिस डिब्बे या बर्तन में बेसन को रखते हैं, उसे हमेशा साफ-सुधरा रखें, इससे कीड़े लगने की संभावना कम हो जाती है।

सूखी जगह रखें

बेसन को हमेशा सूखी और ठंडी जगह पर रखना सहीं माना जाता है, क्योंकि ऐसा करने से इसमें जल्दी कीड़ें नहीं लगते हैं।

पुराने बेसन को अलग रखें

पुराने और नए बेसन को कभी भी आपस में मिक्स ना करें। ऐसे में अगर पुराने बेसन में कीड़े हैं, तो नए में फैलने की संभावना बढ़ जाती है।

इन टिप्स के अपनाकर बेसन को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

कोहनी का कालापन दूर करने के लिए करें 5 उपाय