दूसरों की बुरी नजर लगने से घर की सुख-शांति खत्म हो जाती है। चलिए जानते हैं कि किन उपायों को अपनाने से बुरी नजर का प्रभाव समाप्त होता है।
घर के मुख्य द्वार पर नींबू-मिर्च लटकाने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मकता का प्रवेश भी घर में नहीं होता है।
एक कटोरी में नमक भरकर घर के कोने में रख दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता का नाश होता है और सकारात्मकता बढ़ती है।
घर के मेन गेट पर काला धागा भी आप बांध सकते हैं। इससे घर की सुख-शांति पर बुरी नजर का प्रभाव बिल्कुल नहीं पड़ेगा।
घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए गौमूत्र का छिड़काव करें। इससे आपके ऊपर किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी।
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी संकट समाप्त होते हैं। इससे दूसरों की बुरी नजर का प्रभाव भी घर पर नहीं पड़ता है।
घर में तुलसी का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। इसमें धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में यह पौधा होता है उनकी रक्षा मां लक्ष्मी करती हैं।
मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना शुभ होता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से बुरी नजर का प्रभाव भी परिवार के सदस्यों पर नहीं पड़ता है।
यहां बताए गए उपाय को अपनाने से घर पर बुरी नजर नहीं लगेगी। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ