गंदे कोलेस्ट्रॉल को करना है बाहर? दिन में 1 बार पिएं यह ड्रिंक


By Shivansh Shekhar20, Dec 2023 10:53 AMnaidunia.com

स्वस्थ रहना चुनौती

आज कल के इस दौर में खुद को पूरी तरह से फिट और तंदुरुस्त रखना एक चुनौती है। बदलते लाइफस्टाइल के चलते लोगों को इसे मेंटेन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गंभीर समस्याएं

खराब लाइफस्टाइल हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा करते हैं जिनका असर बेहद ही गंभीर होता है। इस समस्याओं से बैड पर का बढ़ना भी शुरू हो जाता है।

हार्ट अटैक का खतरा

यदि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाए तो हार्ट अटैक का खतरा मंडराने लगता है। ऐसे में इसे कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

इस ड्रिंक का सेवन

दिन में एक गिलास ड्रिंक का सेवन आपको इससे बचा सकता है। आइए उसे कैसे तैयार करते हैं जानते हैं। अदरक, अलसी का बीज, चक्रफुल, मेथी दाना और दालचीनी।

कैसे करें तैयार?

सबसे पहले एक पैन को गैस चूल्हा पर चढ़ाएं। उसके बाद 1 गिलास गर्म पानी डालें, फिर उबाल आने के बाद दालचीनी 1, अदरक, मेथी दाना 1 स्पून और 1 स्पून अलसी का बीज डालें।

थोड़ी देर उबालें

इसके बाद पानी को 5 मिनट मीडियम फ्लेम पर उबालें। अच्छे से उबलने के बाद पानी को छान लें, अब इसमें 1 नींबू का रस निचोड़ दें।

बनकर हो जाएगा तैयार

अब आपका 1 गिलास ड्रिंक बनकर तैयार हो चुका है। इसे अपने बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए दिन में एक बार पी लें। कुछ दिन में ही आपको रिजल्ट दिखेगा।

डिस्क्लेमर

हमारे द्वारा तैयार की गई यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं। आपको अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंखों की थकान से राहत दिलाएंगी ये 6 एक्सरसाइज