अनहेल्दी फूड्स का सेवन करने से पेट की चर्बी बढ़ने लगती है, जोकि देखने में काफी बेकार लगती है। शरीर में चर्बी का जमाना सेहत के लिए नुकसान भी माना जाता है।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए 2 हफ्ते कुछ घरेलू उपायों को करना चाहिए। इसके लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए।
अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहते है, तो 2 हफ्ते तक दिन की शुरुआत गर्म पानी से करें। गर्म पानी पीने से चर्बी बर्न होती है।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप डाइट में बादाम को भी शामिल कर सकते है। दरअसल, बादाम में हाई फाइबर पाया जाता है, जिसको खाने से व्यक्ति लंबे समय तक भूखा रह सकता है।
फलों का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप खाली पेट 2 हफ्ते तक सेब का सेवन करें। इसमें हाई फाइबर पाया जाता है, जो पेट की चर्बी को कम करता है।
अजवाइन का सेवन भी पेट की चर्बी को कम कर सकता है। आप 2 हफ्ते तक रोजाना अजवाइन की पत्तियों को चबाएं।
शरीर को फिट रखने के लिए योगासन करना चाहिए। चर्बी कम करने के लिए 2 हफ्ते कर नौकासन, भुजंगासन और धनुरासन का योगासन करें।