ऑयली स्किन, ब्यूटी प्रोडक्टस के अधिक इस्तेमाल और हार्मोनल बदलाव से स्किन पर पिंपल्स आने शुरु हो जाते है। आइए जानते है पिंपल के बाद रह गए दाग को कैसे करें कम?
पिंपल के बाद चेहरे पर होने वाले दाग और धब्बों को हाइपर पिगमेंटेशन कहा जाता है। इसे अगर जबरदस्ती ने छेड़ा जाएं तो यह खुद ही ठीक हो जाते है।
पिंपल्स के दाग हटाने के चक्कर में कई बार लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपयोग करने लगते है। ऐसे में कई बार यह प्रयोग सफल होते है तो कई बार इनके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते है।
नींबू और शहद का फेस पैक लगाना स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। फेस के दाग-धब्बे को दूर करने के लिए यह दोनों बेहद ही लाभकारी होते है।
नींबू के अंदर अच्छी मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है। दाग- धब्बे को दूर करने में यह बेहद असरदार माना जाता है। यह मेलेनिन के प्रोडक्शन को कम करता है और स्किन को गहराई से क्लीन करता है।
नींबू का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले नींबू का रस ले और इसमें शहद मिलाएं और आपस में अच्छे से मिक्स कर लें। यह फेस मास्क आसानी से तैयार हो जाएगा।
नींबू और शहद से तैयार इस फेस मास्क को गर्दन और चेहरे पर लगाए। 10-15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें।
हफ्ते में दो से तीन बार आप इस मास्क का इस्तेमाल अपनी स्किन पर कर सकते है। अगर आपका मेडिकल स्किन ट्रीटमेंट चल रहा है तो आप डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।